नीता अंबानी हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में करेंगी भारत की वैश्विक शक्ति पर विचार साझा

Nita Ambani will share her views on India's global power at Harvard India Conference

बोस्टन, 22 दिसंबर: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 15-16 फरवरी, 2025 को बोस्टन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस (इंडिया कांफ्रेंस ऐट हार्वर्ड – आईसीएच) में भारत की वैश्विक शक्ति और क्षमता पर अपने विचार साझा करेंगी। आईसीएच की ओर से रविवार को इस सम्बन्ध में घोषणा की गई। इस साल की थीम ‘फ्रॉम इंडिया टू द वर्ल्ड’ रखी गई है।

नीता अंबानी ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उनकी ताजा उपलब्धियों में चार दशकों बाद भारत में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र की मेजबानी और 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी को मजबूत करना शामिल है। उनकी यह उपलब्धियां भारत के वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजकों ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 80 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। नीता अंबानी के साथ एक फायरसाइड चैट में भारत की वैश्विक भूमिका और दृष्टिकोण पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन और वित्तीय समावेशन पर पॉलिसी हैकाथॉन और भारतीय उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

* अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी नीता अंबानी
* 80 से अधिक वक्ता लेंगे भाग
* भारत की प्रगति और वैश्विक प्रभाव पर होगा मंथन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अन्य प्रमुख वक्ताओं में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थापक डीन प्रमथ राज सिन्हा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ अनीश चौहान, फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी, और अंजलि बंसल शामिल हैं।

कॉन्फ्रेंस के सह-अध्यक्ष आयुष शुक्ला ने कहा, “यह मंच भारत की तकनीकी प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, और सामुदायिक दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।” हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस अमेरिका में भारत पर केंद्रित सबसे प्रभावशाली छात्र-संचालित सम्मेलनों में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close