झारखंड सरकार के इस फैसले पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला,कहा…

झारखंड में हेमंत सरकार राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए सेस लगाकर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने की तैयारी में है. इस बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हल्ला बोला है.

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि राज्य में पेट्रोल डीज़ल के दामों में सेस लगाकर 2 से 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्व बढ़ाने के निर्देश के बाद अधिकारी जनता के पॉकेट पर बोझ लादकर सरकारी खज़ाना भरने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्य सरकार यह जनविरोधी फैसला तत्काल वापस लें क्योंकि इससे रोजमर्रा की चीजों में काफी महंगाई आ सकती है. आपके इस बेतुके निर्णय का आम जनजीवन में बुरा असर पड़ेगा. पहले बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव और अब पेट्रोल डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के संकेत को देखकर जनता समझ चुकी है कि आपने अव्यवहारिक चुनावी वादे कर उनके साथ कितना बड़ा छल किया है. राजस्व बढ़ाने के लिए छटपटाहट में लिया जा रहा आपका निर्णय जनता में भारी असंतोष पैदा कर रहा है. उम्मीद है सारे जनप्रतिनिधि भी राजनीति से ऊपर उठकर आम जनजीवन पर दुष्प्रभाव डालने वाले इस निर्णय को वापस कराने की पहल करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close