11वें दिन भारत ने जीते पांच स्वर्ण, महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य, क्रिकेट में रजत

बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की प्रतियोगिता का आज 11वां और आखिरी दिन है। भारत के लिए इस संस्करण में वेटलिफ्टर्स के बाद रेसलर्स और मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वें दिन ट्रैक एंड फील्ड के महिला जैवलिन थ्रो और ट्रिपल जंप में भी भारत को ऐतिहासिक मेडल मिले थे। पिछले राष्ट्रमंडल खेल जो 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए थे, वहां भारत ने 66 मेडल जीते थे और वह टैली में चौथे स्थान पर रहा था। देखना होगा इस बार भारत पिछले आंकड़े को पार कर पाता है या उससे कम पर रहता है।

त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीता कांस्य

बैडमिंटन में महिला डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की सुआन यू वेंडी चेन और सोमरविल की जोड़ी को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता रजत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। एक वक्त भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद से विकेट नियमित अंतराल पर गिरे और भारतीय टीम मैच हार गई। फाइनल में हारकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है

टेबल टेनिस में भारतीय मिक्स्ड डबल्स टीम ने जीता गोल्ड

टेबल टेनिस में भारत ने एक और स्वर्ण जीत लिया है। मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हरा दिया और 4-1 से मैच अपने नाम किया। यानी भारतीय जोड़ी ने चार गेम जीते, जबकि मलेशिया की जोड़ी को एक गेम में जीत हासिल हुई। इससे पहले भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण जीता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीवी सिंधु 19वां गोल्ड मेडल जीतीं

भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला एकल स्पर्धा में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराया।

लक्ष्य सेन ने जीता 20वां गोल्ड मेडल

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) के आखिरी दिन भारत के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों ने स्वर्णिम शुरुआत की है। पहले पीवी सिंधु ने वुमेन्स सिंगल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उसके बाद मेन्स सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने भी अपना पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने मलेशिया के शटलर जे योंग को 19-21, 21-9 और 21-16 से मात दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत को मिला 21वां गोल्ड, बैडमिंटन में डबल्स जोड़ी का कमाल

भारत के लिए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन बैडमिंटन के लिहाज से स्वर्णिम साबित हो रहा है। फाइनल मुकाबले में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विसाईंराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने इंग्लैंड की बेन-सीन की जोड़ी को 21-15 और 21-13 से सीधे गेम में हराकर गोल्ड मेडल जीता।

टेबल टेनिस: अचंता शरत कमल ने दिलाया 22वां गोल्ड मेडल

टेबल टेनिस के मेन्स सिंगल्स में भारत के सबसे अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इन खेलों में यह उनका चौथा मेडल है जिसमें तीन गोल्ड शामिल हैं। उन्होंने इससे पहले मिक्स्ड टीम और मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा मेन डबल्स में उन्होंने साथियान के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Related Articles

close