SDO की पत्नी की गई जान: दूसरी महिला से था संबंध, साले ने जलाने का लगाया आरोप, केस दर्ज

SDO's wife murdered: Had affair with another woman, brother-in-law accused of burning her, case registered

Jharkhand SDO’s wife murdered: हजारीबाग SDO अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की रांची में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. अशोक कुमार की पत्नी गुरुवार की सुबह सात बजे गंभीर रूप से जल गयी थी. जिसके बाद उनको रांची के देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गयी. शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।

एसडीओ के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। हमलोग आए तो एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी। अब अनिता को जान से मारने की नीयत से तारपीन का तेल डालकर जलाया गया। आग लगने के बाद अनिता चिल्ला रही थी और आरोपी उसे जला रहे थे। इस घटना में वह 65 फीसदी तक झुलस गई है और देर रात इसकी मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

close