झारखंड- स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर: PHD में निगेटिव मार्किंग हटायी गयी, कुलपति की अध्यक्षता में बैठक में फैसला, ये बदलाव भी हुए…

Jharkhand- Good news for students: Negative marking removed in PhD, decision taken in the meeting chaired by the Vice Chancellor, these changes also happened...

Education News: पीएचडी करने की चाहत रखने वाले स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर है। रांची यूनिवर्सिटी इंटरेंस टेस्ट में निगेटिव मार्किंग नहीं करेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने अपने पूर्व के नियम में बदलाव किया है। इससे पहले परीक्षा में एक गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक काटने का निर्देश था।

अब सही उत्तर देने पर एक अंक मिलेगा। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। प्रवेश परीक्षा 21 विषयों में 479 सीट के लिए होगी. कुल 1261 सीट में 757 सीट यूजीसी नेट/जेआरएफ/सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए तथा 25 सीट झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के लिए सुरक्षित रखे गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रवेश परीक्षा में स्नातकोत्तर की फाइनल परीक्षा में शामिल हो रहे या होनेवाले विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। पहले ये नियम था कि 55 प्रतिशत अंक के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी ही शामिल हो सकते थे। वहीं बैठक में आवेदन करने की तिथि 20 जनवरी 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है।

इससे पहले पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज तक ही थी। भरे हुए आवेदन ऑफलाइन विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित परीक्षा विभाग में जमा होंगे। आवेदन के साथ 2000 रुपये शुल्क भी जमा करना अनिवार्य होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 प्रवेश परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. 70 अंक लिखित परीक्षा और 30 अंक रिसर्च आइडिया/वायवा आदि में दिये जायेंगे। कुल 70 अंक में रिसर्च मैथेडोलॉजी पेपर 50 अंकों की होगी। इसमें 50 प्रश्न होंगे, जबकि संयुक्त विषय की 20 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें 20 प्रश्न होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर लिये जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close