झारखंड में पारा शिक्षकों की आकलन परीक्षा आज, शेड्यूल जारी

झारखंड में पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) की द्वितीय आकलन परीक्षा 5 जनवरी यानी आज होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और तैयारियों का जायजा लिया.

पारा शिक्षकों के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 26 केंद्र बनाये गये हैं.इसे लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आकलन परीक्षा का यह दूसरा अवसर है जिसमें 11 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। ये वे परीक्षार्थी हैं जो आंकलन परीक्षा के पहले प्रयास में असफल हुए थे। सभी अभ्यर्थियों को कुल चार अवसर दिया जा रहा है।

बता दें आकलन परीक्षा वैसे पारा शिक्षकों के लिए ली जाती है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल नहीं हैं. परीक्षा में सफल होने पर शिक्षक के मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है. प्राइमरी शिक्षक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए अलग अलग मानदेय निर्धारित है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close