मौसम विभाग : झारखंड में 6 दिन तक छाएंगे बादल…बढ़ेगा तापमान…ठंड से कब मिलेगी राहत!

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बुधवार (15 जनवरी) से बादल छाएंगे. इससे तापमान में करीब 3 डिग्री की वृद्धि होगी. बादल छंटते ही फिर ठंड में इजाफा होगा.

इस दौरान बर्फीली हवाएं कनकनी का अहसास करायेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी पलामू और आसपास के जिलों में बादल छाये थे. धुंध छंटा तो आसमान साफ हुआ. गुनगुनी धूप के बीच हवा ने ठिठुरन का अहसास कराया.

गौरतलब है कि बादल छाने से तापमान में वृद्धि हुई लेकिन इससे ठंड से निजात नहीं मिल सकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि रांची सहित आसपास के कई जिलों में सुबह मौसम साफ था. दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छा गये. पश्चिमी सिंहभूम में सबसे कम 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

कहां दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन तक झारखंड के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर हिस्से से आ रही ठंडी हवा की वजह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिमी विक्षोभ का असर 4 दिन तक रहेगा.

झारखंड में ठंड से निजात की संभावना नहीं
गौरतलब है कि झारखंड में जनवरी में ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है. मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का ही अंतर आयेगा. फरवरी माह से ठंड से राहत मिलेगी. दोपहर को तेज धूप खिलेगी.शाम और सुबह को ठंड का अहसास होगा. तब पछुआ हवाएं शुष्कता लायेगी.

Related Articles

close