अग्निवीर बहाली प्रक्रिया शुरू, पढ़िए किन किन जिलों में कब से होगी भर्ती ..

पटना : बिहार में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है। यह बहाली अक्टूबर महीने से दानापुर में शुरू होगी। 7 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया कार्यालय दानापुर स्थित चांदमारी मैदान मे की जाएगी।

बिहार के इन 7 जिलों में होगी अग्निवीर की भर्ती

पटना, बक्सर ,भोजपुर ,सीवान ,सारण ,गोपालगंज और वैशाली। खास बात यह है कि इस भर्ती रैली में महिला उम्मीदवार को शामिल नहीं किया जाएगा। इस रैली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा ।18 सितंबर से अभ्यर्थियों की इमेल पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी और बताए गए जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट http: //www.joinindianarmy.nic.in पर कांटेक्ट कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय दानापुर के भर्ती निदेशक कर्नल तेजेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार के 7 जिलों में यह भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार जानकारी के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय में कांटेक्ट कर सकते हैं।

भर्ती निदेशक कर्नल सिंह ने बताया कि योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद फिर से रोजगार के लिए अग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र और केंद्र व राज्य स्तर पर आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में 10 फ़ीसदी आरक्षण के साथ रोजगार के कई बेहतर अवसर मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close