सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से बांद्रा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई डीसीपी ने बताया कि फिलहाल जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसे पुलिस स्टेशन लाया गया है. आरोपी पर पहले से कुछ मामले दर्ज हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में 16 जनवरी की रात आरोपी चोरी के उद्देश्य से घुसा था, इस दौरान पहले घर में मौजूद नौकरानी से उसकी बहस हुई,

तभी सैफ अली खान वहां पहुंचे और हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से कई वार किए थे. इस हमले में सैफ अली खान को 6 जगहों पर घायल हो गए थे. बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close