झारखंड : अर्जुन अवार्ड मिलने पर सलीमा टेटे को सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने दी बधाई

झारखंड की आदिवासी बेटी हॉकी स्टार सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. अर्जुन अवार्ड पाने पर सलीमा टेटे को सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उन्हें बधाई दी है.

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखण्ड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूँ। आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कल्पना सोरेन ने बधाई देते हुए ट्वीट किया. लिखा- बधाई सलीमा! अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर झारखण्ड की बेटी सलीमा टेटे को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपने अपने शानदार खेल से हॉकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आपकी यह उपलब्धि न केवल झारखण्ड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। आप इसी तरह अपने खेल से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहें और भारत का नाम रोशन करती रहें, यही कामना करती हूँ। आज अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close