Pramotion Breaking: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 3 दर्जन अधिकारियों को आईएएस में मिल सकती है प्रोन्नति.. देखें पुरी लिस्ट

रांची । झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने की संभावना है। इस लिस्ट में तीन दर्जन से अधिक अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने लिस्ट को अंतिम रूप से दे दिया है। साथ ही इस के अनुमोदन के लिए केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सूची भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 की रिक्तियों के विरुद्ध 17 और वर्ष 2020 के विरुद्ध 15 अफसरों को आईएएस मे प्रोन्नति दी जानी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस संबंध में तैयार प्रस्ताव पर सहमति मिलने के बाद प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। मई 2021 में राज्य सरकार के अनुमोदन पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को आईएस में प्रोन्नति दी गई थी। इस बार भी झारखंड सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन होने का रास्ता साफ नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अधिकारियों को मिल सकती है प्रोन्नति

राज्य सरकार द्वारा तैयार सूची में इन अधिकारियों को प्रोन्नति मिल सकती है।संजय सिन्हा, मनोज जयसवाल,नागेंद्र कुमार सिन्हा ,अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केसरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बाल किशुन मुंडा, लाल चंद्र डाडेल, नेल्सन एयान बागे, शशि प्रकाश झा, अंजनी कुमार मिश्रा, संजय बिहारी अंबष्ट, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपालजी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, अनिल कुमार, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा तिर्की, मनोहर मरांडी, एके सत्यजीत, नागेंद्र कुमार, अजय सिंह, अभय नंदन अंबष्ट, राम नारायण राम, निसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी के नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close