Jharkhand : रिटायर्ड IAS और JPSC अफसरों का बनेगा पहचान पत्र, तैयारी में कार्मिक विभाग

रांची: झारखंड सरकार रिटायर्ड IAS और JPSC के अधिकारियों का आई कार्ड बनाएगी। इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड ने पहल की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड संवर्ग के रिटायर्ड अफसरों तथा झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अफसरों को पहचान पत्र दिए जाने को विभाग जरूरी आंकड़े भी जुटाने में लग गया है।

इसके तहत 8 बिंदुओं पर रिटायर्ड अफसरों से जानकारी ली जानी है। इनमें …

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • नाम
  • बैच संख्या
  • पत्राचार का पता
  • ब्लड ग्रुप
  • सेवानिवृत्ति की तिथि
  • पीपीओ संख्या
  • रंगीन पासपोर्ट फोटो
  • मोबाइल नंबर की जरूरत शामिल है।

विभाग ने रिटायर्ड अफसरों से आग्रह किया है की इन सूचनाओं को उपलब्ध कराया जाय।

इस पते पर देनी होगी सूचना

कार्मिक विभाग के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अफसर जरूरी सूचनाएं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवर सचिव, प्रशाखा-1/2, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची-834004 के पते पर भेजेंगे।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अफसर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवर सचिव, प्रशाखा-6, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, प्रोजेक्ट भवन, रांची के पते पर भेजेंगे।

अगर कोई मेल से जानकारी भेजना चाहें तो dopjharkhand@gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते हैं।

Related Articles

close