“IAS अफसर का DNA टेस्ट कराईये, वही मेरे बेटे का पिता है”…..महिला अधिवक्ता ने लगायी हाईकोर्ट में याचिका… कई गंभीर आरोप…

पटना: “…साहब IAS अफसर का DNA टेस्ट कराईये, वहीं मेरे बेटे का पिता है ….” एक महिला वकील ने पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। महिला वकील का दावा है कि उसके बेटे का पिता आईएएस अधिकारी है। अपने बच्चे का पिता साबित करने के लिए महिला ने हाईकोर्ट से कहा है कि वो उनका डीएनए टेस्ट कराये। ये मामला पहले लोअर कोर्ट में भी चला है, लेकिन वहां से फैसला पक्ष में नहीं आने के बाद महिला अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में ये याचिका लगायी है।

पटना हाई कोर्ट में एक महिला अधिवक्ता ने एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा गया है कि उनका चार वर्ष का पुत्र राज्य के सीनियर आइएएस अफसर का बेटा है। यह अफसर सचिव रैंक में पोस्टेड हैं। याचिका में यह भी मांग की गई है कि पिता-पुत्र का डीएनए टेस्टस करने पर यह बात स्थाापित हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला ने गुहार लगाई है कि रूपसपुर थाना को कंप्लेंट केस नंबर- 1122 सी 2021 के आधार पर आइएएस अफसर, नेता और उनके नौकर पर धारा 323, 341, 376, 376(डी), 420, 312, 120 बी, 504, 506 व 341 आई पी सी और 67 आई टी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की जाए। कुछ महीने पहले भी महिला ने आरोप लगाया था आइएएस अफसर ने दूसरे राज्यत के होटल में ले जाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला ने एक बड़े नेता पर भी आरोप लगाया था। महिला ने दानापुर कोर्ट में अर्जी दायर कर गुहार लगाई थी, कि नेता और आइएएस अफसर उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close