Weather update: झारखंड में मानसून की वापसी से झमाझम बारिश का पूर्वानुमान.. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची: उत्तर पूर्व और उसके आसपास कि बंगाल की खाड़ी में 1 अक्टूबर को साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। जिसका असर झारखंड समेत पड़ोसी राज्य बिहार में भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है। अभी तक के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गा पूजा में भी बारिश की खलल पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर अगले एक सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। यही नहीं 12 से 15 अक्टूबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। जिससे वर्षा होने की पूरी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में रांची समेत एक दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली है। वर्तमान में गर्जन और वह वज्रपात वाली बारिश हो रही है। आमतौर पर यह दोपहर के बाद हो रही है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। पहले पहर में गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बनते हैं। इस कारण वर्षा देखने को मिल रही है। हवा के रुख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये है संभावना…

  • 1 अक्‍टूबर तक राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है
  • 2 और 3 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा हो सकती है, येलो अलर्ट जारी
  • राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है, लोगों को सावधान रहने व सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
  • 04 और 05 अक्टूबर को राज्य के सभी हिस्सों में वर्षा की प्रबल संभावना है।

दुर्गा पूजा में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

अंत समय में लौट रहे मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले तीन दिनों से जहां सूरज की आंखमिचौनी देखने को मिली, वहीं रूक रूक कर हुई वर्षा से मौसम ने भी अपना तेवर बदल दिया है। अंत समय में मानसून के असर ने शहर में सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। मौसम का मिजाज यही रहा तो शहर में दुर्गा पूजा के दौरान घूमने वालों की मस्ती थोड़ी कम हो सकती है। गुरुवार को दोपहर में करीब एक से डेढ़ घंटे तक हुई वर्षा ने शहर को पानी पानी कर दिया। दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। लेकिन रुक रुक कर हो रही वर्षा ने निर्माताओं की परेशानी बढ़ा दी है।

रांची समेत आसपास के जिलों में 05 अक्टूबर तक होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 05 अक्टूबर तक राजधानी समेत आसपास के जिलों में वर्षा होगी। इसे लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में भी समुचित व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 01 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर आगामी दिनों राज्य में देखने को मिलेगा। वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close