DA increased : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने के कुछ ही देर बाद राज्यकर्मियों का भी बढ़ गया DA….मुख्यमंत्री की दरियादिली से गदगद कर्मचारी बोले- सीएम हो तो ऐसा…

जयपुर: मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता में आज ही 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के कुछ ही घंटे बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीति की तमाम उलझनों से परे केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। केंद्रीय कर्मचारियों को आज हुई महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी के बाद 38 प्रतिशत डीए मिलेगा, उसी आधार पर राजस्थान में भी कर्मचारियों का डीए अब 38 प्रतिशत मिलने लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाते हुए मोदी सरकार पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा है कि…

‘केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा’

इधर मुख्यमंत्री की इस दरियादिली से राज्य के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स झूम उठे हैं कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हो तो ऐसा हो…… आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने जो महंगाई भत्ता बढ़ाया है, उसका लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से मिलेगा।

Related Articles

close