झारखंड के ये IPS करायेंगे हिमाचल प्रदेश में चुनाव…. PHQ ने भेजा राज्य सरकार को ….

रांची: हिमाचल प्रदेश में नवंबर-2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में झारखंड पुलिस से एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने झारखंड सरकार को अपनी अनुशंसा भेज दी है। अजीत पीटर डुंगडुंग वर्तमान में झारखंड जगुआर में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। पहले चुनाव ड्यूटी के लिए एसपी सुरेंद्र कुमार झा के नाम की अनुशंसा हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने एक महीने के प्रशिक्षण का हवाला देकर चुनाव कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया था।

सुरेंद्र कुमार झा रांची के एसएसपी पद से स्थानांतरण के बाद पदस्थापन के इंतजार में हैं। अगले महीने के अंतिम सप्ताह में वे एक महीने के प्रशिक्षण पर राज्य से बाहर जा रहे हैं। उनके आग्रह पर पुलिस मुख्यालय ने विचार के बाद एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के नाम की अनुशंसा की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिमाचल प्रदेश में होना है चुनाव

अगले महीने से हिमाचल प्रदेश में चुनावी हलचल शुरू होना है, जिसे देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर दूसरे राज्यों से सीनियर पुलिस पदाधिकारियों की मांग की गई थी। इसे देखते हुए ही एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के नाम का चयन किया गया है। उम्मीद है कि 15 अक्टूबर तक वहां कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकता है।

15 नवंबर के पहले हो कराए जा सकते हैं चुनाव

देश में दो राज्यों हिमाचल प्रदेश व गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि 15 नवंबर से पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 17 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति व तीन निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close