बिहार में जदयू को लगा दोहरा झटका…दो बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर अब नेताओं का दल बदल शुरु हो चुका है. इसी बीच आज जदयू को बिहरा में दोहरा झटका लगा है.

JDU के पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर और माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे और JDU नेता भगीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दोनों ने आज दिल्ली में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में सवर्ण के साथ अल्पसंख्यक और दलित वोटबैंक की साधने की तैयारी में हैं। इसी की देखते हुए दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।

दो बार रहे राज्यसभा सांसद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अली अनवर JDU से दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2017 में JDU के BJP के साथ दोबारा सरकार बनाने का अली अनवर ने विरोध जताया था। अली अनवर फिलहाल ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हैं। अली अनवर के जरिए कांग्रेस, अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। दूसरे तरफ माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने की थी मुलाकात 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागीरथ मांझी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले JDU में शामिल हुए थे। एक साल के अंदर ही JDU से उनका मोह भंग हो गया है और अब कांग्रेस पर विश्वास जताया है। पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी भागीरथ मांझी शामिल हुए थे और राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close