झारखण्ड : पलामू में विधवा महिला से 10,000 रुपये घूस लेते कैमरे में कैद हुए अंचल कर्मचारी,CM ने दिया जांच का निर्देश

पलामू जिला के मोहम्मदगंज अंचल कार्यालय में एक कर्मचारी, विधवा महिला से 10,000 रुपये घूस लेते कैमरे में कैद हो गया.

CM ने दिये जांच के आदेश

वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले के उपायुक्त को जांच करने औऱ दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://www.facebook.com/share/v/19BQzPLdGh/

दिलचस्प है कि इस वीडियो में अंचल कार्यालय के कर्मचारी खुलेआम, विभिन्न आवश्यक्ताओं को लेकर दफ्तर पहुंचे लोगों से रिश्वत वसूलते नजर आ रहे हैं. केवल इतना ही नहीं, वे नागरिकों पर धौंस भी जमा रहे हैं. कर्मचारी जिस महिला से रिश्वत वसूल रहा है, उनका नाम आइसन बीबी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह विधवा हैं. उन्होंने मीडिया को बताया कि जमीन के म्यूटेशन के बदले कर्मचारी ने 12,000 रुपये की मांग की थी. उन्होंने 8,000 रुपये दिए.

विधवा होने की दुहाई भी दी लेकिन, कर्मचारी का दिल नहीं पसीजा. वह और 4,000 रुपये लाने की जिद पर अड़ा रहा. आखिरकार विधवा महिला ने 2,000 रुपये का और इंतजाम किया और कर्मचारी को दिया. वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच का निर्देश दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close