दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका…5 विधायकों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे AAP को बड़ा नुकसान हो सकता है।
इस्तीफा देने वाले विधायक
त्रिलोकपुरी – रोहित कुमार
महरौली – नरेश यादव
कस्तूरबा नगर – मदन लाल
पालम – भावना गौड़
जनकपुरी – राजेश ऋषि
इनके अलावा बिजवासन से बीएस जून और आदर्श नगर से पवन शर्मा ने भी पार्टी छोड़ दी है।
टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
इस्तीफा देने वाले सभी विधायक इस बात से नाराज थे कि AAP ने उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया।
रोहित कुमार का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप
त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार ने अपने इस्तीफे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा—
“हमने आपके कहने पर समाज को AAP के समर्थन में एकतरफा खड़ा किया, जिससे दिल्ली में तीन बार सरकार बनी। लेकिन ना ठेकेदारी प्रथा खत्म हुई, ना ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया। आप ने सिर्फ हमारा इस्तेमाल किया।”
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.
चुनाव से पहले बड़ा झटका
दिल्ली में AAP, कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी मुकाबला कड़ा हो गया है। ऐसे में विधायकों का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।












