Massive Fire Breaks: रुक-रुककर लगातार फटते गैस सिलेंडर, भरे ट्रक में लगी जोरदार आग, 2-3 KM दूर तक गूंज उठा गाजियाबाद

Massive Fire Breaks: गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के वजीराबाद रोड पर बुधवार रात गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद लगातार विस्फोट होने लगे. धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार और दमकल विभाग की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन सिलेंडरों में हो रहे विस्फोट के कारण दमकल कर्मी ट्रक के पास तक नहीं जा सके. लगातार हो रहे धमाकों की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

धमाकों से कई संपत्तियों को नुकसान

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विस्फोटों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. क्षेत्र में स्थित एक लकड़ी के गोदाम और एक मकान में आग लगने की खबर है. इसके अलावा, पास के एक होटल के सभी शीशे टूट गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला. पार्षद ओम पाल भट्टी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद आग पर कंट्रोल पा लिया है. हालांकि, इस घटना से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है.

जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि ट्रक में आग लगने की वजह क्या थी. शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भीषण विस्फोट से इलाके के लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धमाकों की आवाज से ऐसा लग रहा था जैसे कोई बड़ा हादसा हो गया हो. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close