बिहार में अब जूता-चप्पल पहन के बच्चे नहीं दे पाएंगे एग्जाम, बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोग सख्त !

बिहार में मैट्रिक व इंटर की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है.बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए आयोग ने सख्त कानून लागू कर दिए हैं.

इंटर परीक्षा के चौथे दिन से परीक्षार्थियों के लिए एक नया नियम लागू कर दिया गया है. अब परीक्षा केंद्रों पर जूता-मोजा पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सख्त नियम नकल पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू किया गया है. 6 से 15 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्रों पर इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा.

इन परीक्षार्थियों को किया गया निष्कासित

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. 10 जिलों से कुल 26 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया. इनमें गोपालगंज और वैशाली से 6-6, पटना और सारण से 3-3, भोजपुर और गया से 2-2, जबकि नवादा, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए. इसके अलावा, अरवल, नालंदा, भोजपुर और सुपौल में 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, जो किसी और की जगह परीक्षा दे रहे थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close