Gold Silver Rate Patna: सोने के भाव में 1900 रुपये की बढ़ोतरी, चांदी की कीमत बनी स्थिर, जानें आज का रेट

फरवरी के दस दिन बीत गए. लेकिन, सोने की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही. हर दिन सोना नए रिकॉर्ड बना रहा है. आज भी इसकी कीमत उच्चतम स्तर पर ही है. इस चक्कर में शादियों के सीजन में लोगों का बजट बढ़ गया है. सोने की खरीदारी अब शौंक में नहीं बल्कि मजबूरी में ही हो रही है. आम आदमी की हैसियत से सोना दिन प्रतिदिन दूर होता जा रहा है. चांदी का हाल भी ठीक नहीं है. यह भी एक लाख रुपये प्रति किलो के करीब बना हुआ है. हालांकि थोड़ी राहत यह है कि कई दिनों से इसकी कीमत स्थिर है. सोने की तरह रोज रोज बढ़ नहीं रही है.

1 फरवरी को सोना 83,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था. जबकि 10 फरवरी को इसकी कीमत 85,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है. यानी दस दिनों में सोने की कीमतों में 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई. इसी तरह चांदी में इस समय अवधि के दौरान 2000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज भी सोना नए हाइएस्ट रेट पर 
पटना के सर्राफा बाजार में आज भी 24 कैरेट सोना अपने उच्चतम स्तर पर बरकरार है. आज यह 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 87,859 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. 22 कैरेट सोने की कीमत भी ऊंचाई पर ही है. आज 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है. इसी तरह, 18 कैरेट सोना भी उच्चतम स्तर पर बना हुआ है. यह आज 67,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसमें जीएसटी नहीं जोड़ा गया है.

चांदी की अकड़ जारी 
चांदी की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ. आज भी चांदी की कीमत 96,000 रुपए प्रति किलो ही है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 98, 880 रुपये प्रति किलोग्राम वहीं, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट बिना जीएसटी जोड़े 89,000 रुपए प्रति किलो है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी हुआ महंगा 
आज 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 78, 200 रुपये प्रति 10 ग्राम है.जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज 65,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. राहत की बात यह कि एक्सचेंज में ग्राहकों को अच्छी कीमत मिल रही है.

अभी और होगी बढ़ोतरी 
पटना सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट आने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. दाम ऐसे ही बढ़ते रहेंगे. जल्द ही सोना 90 हजार रुपये के आंकड़े को पार करने की संभावना है. इस साल दिवाली आते आते यह कहीं एक लाख के आंकड़े को ना छू जाए, इस बात का डर सबको सता रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close