बांग्लादेश के एयरबेस पर हुआ अटैक…एक की मौत कई घायल

Bangladesh airbase attacked...one dead, many injured

बांग्लादेश में वायुसेना के एयरबेस पर बड़ा हमला हुआ है. वहीं बांग्लादेश की वायुसेना के जवान कार्रवाई में जुटे हैं. इस हमले से कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

जबकि एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान समिति पारा निवासी 25 वर्षीय शिहाब कबीर नाहिद के तौर पर की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरबेस कॉक्स बाजार में वायुसेना बेस से सटे समिति पाड़ा के कुछ बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया.

बांग्लादेश वायुसेना आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. वायुसेना के जवानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड फायरिंग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों हुआ एयरबेस पर हमला?

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ने समिति पारा के लोगों से वायुसेना क्षेत्र छोड़ने और खुरुशकुल हाउसिंग प्रोजेक्ट में जाने का आदेश दिया था. इसके बाद लोगों के एक समूह ने एयरबेस पर हमला कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close