झारखण्ड : शिव बारात को लेकर रांची की सड़कों का बदला ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जरूर देखे रूट

jharkhand-traffic-route-of-ranchi-roads-changed-due-to-shiv-barat-must-check-the-route-before-leaving-home

राजधानी रांची में महाशिवरात्रि को लेकर ट्रैफिक रूट में बादलाव किया गया है.  रांची ममें महाशिवरात्री के मौके पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. जिसे लेकर ही ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

रांची शहरी क्षेत्र में सुबह 5 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा गया है. और इसी तरह छोटे वाहनों का भी रूट मैप निर्धारित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर में विभिन्न स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए नए मार्ग निर्धारित किए गए हैं. शहर में विभिन्न स्थानों से आने वाले वाहनों के लिए नए रूट तैयार किये गए हैं.  ताकि शिव बारत में किसी तरह की असुविधा न हो.

घर से निकलने से पहले इन रूटों को देख लें

  • कांके से रांची आने वाले वाहन बोडेया तक ही जाएंगे.
  • कांके –पतरातू से रांची आने वाले वाहन चांदनी चौक तक ही सीमित रहेंगे.
  • बूटी मोड से बरियातू आने वाले वाहन केवल बूटी मोड तक ही आ सकेंगे.
  • बड़े वाहन, मालवाहक वाहन और सिटी राइड बसे इन मार्गों से नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगी.
  • पंडरा पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर सभी भारी वाहन, मालवाहक वाहन और सिटी राइड बसों का परिचालन बंद रहेगा.
  • जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक तक ही जा सकेंगे.
  • चाईबासा खूंटी से आने वाली गाड़ियां बिरसा चौक तक ही जा सकेंगी.
  • गुमला सिमडेगा से रांची आने वाली गाड़ी कटहल मोड़ तक ही सीमित रहेंगे.
  • पलामू लोहरदगा से आने वाली गाड़ियां सिर्फ पिस्का मोड़ तक ही आ सकेंगी.
  • गुमला – सिमडेगा से आने वाले वाहन आइटीआई बस स्टैंड तक ही जाएगी.

छोटे वाहनों के लिए ये रूट किए गए हैं तैयार

  • हरमू रोड में जुलूस के यू – टर्न के बाद ही रातू रोड, न्यू मार्केट चौक से कांके की तरफ या किशोरी यादव चौक की ओर से जा सकेंगे.
  • मेट्रो गली से न्यू मार्केट तक वाहनों की अनुमति होगी.
  • शिव बारात के दौरान पिस्का मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों का रातू रोड की ओर जा सकते है.
  • बूटी मोड, बरियातू मार्ग से छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर जा सकेंगे.
  • बोडेया रोड से आनेवाले वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर जा सकेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close