मौसम विभाग : बिहार के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Meteorological Department: Rain alert issued in eight districts of Bihar

बिहार के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम में बदलाव की संभावना है.

28 फरवरी को पटना सहित दक्षिणी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. प्रदेश के आठ शहरों के कैमूर , औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर व बांका जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबिकि अन्य भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं हम बीते 24 घंटे की बात करे तो पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close