Agnipath requirement shceme: सेना में युवाओं के लिए सुनहरा मौका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ स्कीम का एलान कर दिया है. इससे सेना में शॉर्ट टर्म सेना में बहाली हो पाएगी. तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इसका एलान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दिशा में आज सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है.

अग्निपथ योजना की बड़ी बातें:

  • युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा।
  • इस दौरान अग्निवीरों को आकर्षण वेतन मिलेगा।
  • सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए और अवसर दिए जाएंगे
  • चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा।इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों को चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएग
कुछ जवान अपनी नौकरी को जारी रख सकेंगे
  • 17.5 साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा। ट्रेनिंग 10 हफ्ते से 6 महीने तक होगी।
  • 10/12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन।-
  • 90 दिन अग्निवीरों की पहली भर्ती होगी।
  • अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि समेत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत मिलेगी।
  • इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा।
  • अगर कोई अग्निवीर डिसेबिल हो जाता है, तो उसे 44 लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी।
  • इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन मिलेगा
    पूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्तियां होंगी।
  • जो लोग इन भर्ती परीक्षा में चयनित होंगे, उन्हें चार साल के लिए नौकरी मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • सालाना सैलरी पैकेज 4.76 लाख रुपये होगी।
  • चौथे साल में यह बढ़कर 6.92 लाख रुपये हो जाएगी। इसके अलावा रिस्क और हार्डशिप पैकेज अलग से दिया जाएगा।
  • इसके अलावा 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद करीब 11.7 लाख रुपये एकमुश्त ब्याज समेत दिया जाएगा।
  • ये पैसा इनकम टैक्स के दायरे से मुक्त होगा

क्यों किया गया फैसला

  • देश की सेवा की भावना रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा।
  • सेना में शॉर्ट और लॉन्ग टर्म नौकरी का मौका मिलेगा.
  • तीनों सेनाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

ती नों सेनाओं के प्रमुखों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था. इस योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती हो सकेंगे. इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है. इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close