माओवादी संगठन ने की पोस्टरबाजी..21 से 26 सितंबर तक वर्षगांठ मनाने की अपील…

गिरिडीह झारखंड में नक्सली संगठन ने फिर से एक बार पोस्टर बाजी का दौर शुरू किया है। नक्सली 21 से 27 सितंबर तक अपना 18वां वर्षगांठ मना रहे हैं।इसीलिए उनके द्वारा गिरिडीह जिले के गिरिडीह धनबाद बॉर्डर इलाके स्थित मधुकट्ठा रोड से खुखरा तक कई जगह पर बैनर टांगे गए हैं और पोस्टर बाजी की गई है। कई जगह पर 18वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर भी अपील की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बैनर पोस्टर जब्त कर लिया। बैनर, पोस्टर लगाकर आगामी 21 से 27 सितंबर तक वर्षगांठ मनाने की अपील की है। इसे क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा ( माओवादी) भी लिखा हुआ है। नक्सली क्षेत्र में लगातार की जा रही पोस्टर बाजी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। 2 दिन पूर्व भी चाईबासा इलाके में भी करीब एक दर्जन बैनर के साथ काफी संख्या में पोस्टर मिले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 से 27 सितंबर तक मनाएगा वर्षगांठ

भाकपा माओवादी संगठन 21 से 27 सितंबर तक 18वीं वर्षगांठ मनाएगा। संगठन स्थापना की वर्षगांठ को लेकर माओवादी ने सक्रियता बढ़ा दी है। 21 सितंबर से भाकपा माओवादी के 18 वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया गया। पोस्टर में निवेदक के स्थान पर लिखा है- क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ उत्तरी छोटानागपुर जोन कमेटी भाकपा (माओवादी )। 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पूरे राजनीतिक उत्साह और क्रांतिकारी जज्बे के साथ वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया गया है। उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी तमाम आह्वान करती है की इस वर्षगांठ को पूरे हर्षोल्लास और क्रांतिकारियों जज्बे के साथ पालन करें। इस तरह के जन विरोधी कानून के खिलाफ माओवादी नेतृत्व में चल रहे संघर्ष में शामिल होकर जारी संघर्ष को आगे बढ़ाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close