Salman Khan news: किस्मत का नहीं, सब मेहनत का खेल है! अभिनेता आदिल ईरानी ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

It's all a game of hard work, not luck! Actor Adil Irani said this about Salman Khan

Salman khan Bollywood star news: सलमान खान निस्संदेह देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी दरियादिली और दूसरों की मदद करने की आदत भी लोगों को खूब पसंद आती है।

सलमान खान उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता हासिल की है। न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि उनके को-स्टार्स भी इस बात से सहमत हैं। अभिनेता आदिल ईरानी, जिन्होंने साल 2001 में आई फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा की थी, ने कहा, “किस्मत का नहीं, सब मेहनत का खेल है। बहुत मेहनत की है सलमान ने, इसी वजह से वह आज सलमान खान हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं, वह बहुत इंटेलिजेंट भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सलमान खान की बेजोड़ स्टारडम और लोकप्रियता किसी भी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से परे है। उनका आइकॉनिक स्टेटस और लोगों के बीच जबरदस्त फैनबेस इस बात का प्रमाण है कि उनकी लोकप्रियता कभी कम नहीं होती।

अब सभी की नजरें उनकी आगामी फिल्म सिकंदर पर टिकी हैं, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिल्म सिकंदर की रिलीज को लेकर सिनेमाघरों के प्रदर्शकों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 2025 की ईद पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है!

https://x.com/fmovie82325/status/1901196685813989563?s=46&t=Mw-F-zCFnjDjhIH8GpvKMA

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close