झारखंड : होली के रंगों के बाद विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू…आज से होगी महत्वपूर्ण चर्चा”

Jharkhand: After the colours of Holi, the budget session of the assembly begins again... Important discussions will begin from today"

होली की छुट्टी के बाद झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की फिर से आज से शुरुआत होगी। यह 27 मार्च तक चलेगी। मालूम हो कि 24 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है।

3 मार्च को राज्य सरकार द्वारा सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जा चुका है। अब सदन में प्रतिदिन विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा जारी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 मार्च को भी विधानसभा की कार्यवाही थी। लेकिन होली के कारण विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने 18 मार्च को सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके बदले अब शनिवार को सोमवार की कार्य सूची में शामिल विषयों पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैसे भाजपा के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार घोड़थम्भा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर पार्टी मंगलवार को सदन में हंगामा कर सकती है। प्रश्नकाल को बाधित कर सकती है। घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सरकार को सदन में घेरने का प्रयास कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close