IPL के इतिहास की सबसे फिसड्डी टीम, चार बार झेली ‘शर्मिंदगी’, लिस्ट में RCB का नाम भी शामिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 का घमासान 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसके पहले मैच में डिफैंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। इस लीग में जिस टीम के भी सबसे ज्यादा पॉइंट्स होते हैं, उसे पहला क्वालीफायर खेलने का मौका मिलता है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम की सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाती है। हालांकि हर सीजन में एक ऐसी टीम भी होती है, जो पॉइंट्स टेबल में फिसड्डी साबित होती है और उसके सबसे कम पॉइंट्स होते हैं।

आज हम ऐसी ही टीम की बात करेंगे, जिसके अब तक बीते 17 आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार आखिर पायदान पर रहकर सीजन खत्म किया है। इस टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स है, जो 17 साल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स की तरह ही अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। दिल्ली की टीम साल 2011, 2013, 2014 और 2018 के सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंजाब की टीम दूसरे नंबर पर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब की टीम है, जो साल 2010, 2015 और 2016 में आखिरी नंबर पर रही है। बात करें आरसीबी की तो उसने यह अनचाहा रिकॉर्ड दो बार बनाया है, जब वो 2017 और 2019 में आखिरी नंबर पर रही थी।

दिल्ली के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के नाम आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे अधिक मैच हारने का रिकॉर्ड भी है। टीम ने 2014 से 2015 के बीच लगातार 11 मैचों में हार का सामना किया था। इसके अलावा आईपीएल 2013 में दिल्ली ने 16 में से 13 मैच गंवाए थी, जो एक सीजन में किसी टीम के सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली की टीम का सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2020 में देखने को मिला, जब टीम ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली बार फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी। हालांकि टीम को तब फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना था।Heat Wave: 59 मंडलों में भीषण गर्मी?, ओडिशा में बुरा हाल, 2 अप्रैल से सभी स्कूल की कक्षाएं सुबह चलेंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close