Heat Wave: 59 मंडलों में भीषण गर्मी?, ओडिशा में बुरा हाल, 2 अप्रैल से सभी स्कूल की कक्षाएं सुबह चलेंगे

Heat Wave: आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने राज्य के 59 मंडलों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर. कुर्मानाध ने एक विज्ञप्ति में बताया, ”59 मंडलों में से श्रीकाकुलम जिले के 15 मंडल हैं, इसके बाद विजयनगरम जिले के 20 और पार्वतीपुरम मान्यम जिले के 14 मंडल हैं।

इन जिलों में भीषण गर्मी के आसार हैं।” उन्होंने बताया कि अल्लूरी सीतारामराजू जिले के दो मंडल, काकीनाडा जिले के तीन मंडल और पूर्वी गोदावरी जिले के पांच मंडल के भी भीषण गर्मी से प्रभावित होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Heat Wave:एपीएसडीएमए ने बताया कि बुधवार को नंदयाल जिले के चागलामरी में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा और इसके बाद वाईएसआर जिले के अतलुरू और खाजीपेटा में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह प्रकाशम जिले के गोलाविदीपी में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल जिले में 40.6 डिग्री सेल्सियस, अन्नामय्या जिले के कंबलाकुंटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस और अनाकापल्ली जिले के नाथावरम में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Heat Wave:ओडिशा सरकार ने गर्मी के कारण दो अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की

ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में दो अप्रैल से सुबह की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि स्कूल में परीक्षाएं 27 मार्च को समाप्त हो जाएंगी और उसके बाद दो अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र भी सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे तक संचालित होंगे।

पुजारी ने कहा कि राज्य भर में कई स्थानों पर एक महीने पहले ही तापमान सामान्य से अधिक पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, ”बौद्ध, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, बोलांगीर और सुंदरगढ़ जैसे जिलों के लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं, जबकि तटीय क्षेत्र में भी उमस भरा मौसम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Heat Wave:मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने विभिन्न विभागों और जिलाधिकारियों को भीषण गर्मी से निपटने के लिए अग्रिम कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।” पुजारी ने कहा, ”पिछले 10 वर्षों में 330 से अधिक लोगों की गर्मी के कारण मौत हो चुकी है। हमने अधिकारियों से गर्मी से होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए है।”

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच और रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक बिजली कटौती से बचने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित बोलांगीर शहर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।चकाचक फोटू क्वालिटी और 5000mAh बैटरी के साथ होगा launch OnePlus Nord CE 3 Lite 5G smartphone 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close