ग्लास ब्रिज से सजेगा झारखंड : चार नए आकर्षण के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

Jharkhand will be decorated with glass bridge: Tourism will get a boost with four new attractions!

रांची: झारखंड में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए राज्य सरकार ने चार ग्लास ब्रिज बनाने की मंजूरी दी है। इनका निर्माण पतरातू घाटी, दशम फॉल और नेतरहाट में दो स्थानों – मैगनोलिया प्वाइंट और कोयल व्यू प्वाइंट पर किया जाएगा। राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग को इन ब्रिजों के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है।

डीपीआर होगा तैयार, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

ग्लास ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कंसलटेंट पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन करने के साथ-साथ ब्रिज से मिलने वाले संभावित राजस्व का भी अध्ययन करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेतरहाट में बनेंगे दो शानदार ग्लास ब्रिज

झारखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन नेतरहाट में दो ग्लास ब्रिज बनाए जाएंगे—

1. मैगनोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. कोयल व्यू प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज

इन दोनों ब्रिजों के निर्माण के लिए अलग से एक पैकेज तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पतरातू घाटी और दशम फॉल में भी ग्लास ब्रिज

दूसरे पैकेज में झारखंड के दो और प्रमुख पर्यटन स्थलों— 1. पतरातू घाटी का व्यू प्वाइंट 2. दशम फॉल पर भी ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

ग्लास ब्रिज का डायमेंशन होगा खास

– चौड़ाई: 3 मीटर – लंबाई: 45 मीटर – रेलिंग की ऊंचाई: 1.2 मीटर

पर्यावरण संरक्षण रहेगा प्राथमिकता

राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इन ग्लास ब्रिजों के निर्माण से वनों और वन्यजीवों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके लिए कंसलटेंट को खास अध्ययन करने को कहा गया है।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

झारखंड सरकार का यह कदम राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। खासकर नेतरहाट, पतरातू और दशम फॉल में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। इन ग्लास ब्रिजों से न सिर्फ रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि झारखंड का पर्यटन उद्योग भी नई बुलंदियों तक पहुंचेगा।

Related Articles

close