झारखंड ब्रेकिंग: छात्राओं से भरी ऑटो को कार ने मारी टक्कर, एक छात्रा की गयी मौके पर जान, 5 छात्राएं गंभीर

Jharkhand Breaking: Car hits an auto rickshaw full of girl students, one girl died on the spot, 5 girls are in critical condition

Jharkhand Student Accident : छात्राओं से भरी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस घटना में एक छात्रा की जान चलीगयी, वहीं कई छात्राएं घायल बतायी जा रही है। घटना गोड्डा-देवघर पथ पर चौपा मोड़ से 50 मीटर पहले की बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बीएड छात्राओं से भरे ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे देवघर के डीपसर कॉलेज ऑफ एजुकेशन देवसंघ की बीएड सेकंड ईयर की एक छात्रा की मौत हो गयी। सड़क हादसे में ऑटो सवार पांच छात्राएं घायल हो गयी हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के जोजो सिमरा गांव निवासी किरण मुर्मू (27 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं घायलों में दुमका के हरिपुर निवासी प्रीति टुडू, बारापलासी निवासी सावित्री हेंब्रम, देवघर पानी टंकी के समीप निवासी नेहा ठाकुर, बिलासी निवासी निशा भारती और बिहार के भागलपुर जिले के सनहोला निवासी दृश्या वत्स शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने पर डिपसर की प्राचार्या सहित अन्य स्टाफ सदर अस्पताल पहुंचे। मोहनपुर थाने की पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

 

बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं लेशन प्लान की ट्रेनिंग कर मोहनपुर के बंका हाईस्कूल से वापस ऑटो से लौट रही थीं। इसी दौरान उनके ऑटो में तेज गति से गोड्डा की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल छात्राओं को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

close