आज का राशिफल : नवरात्रि के तीसरे दिन कैसे रहेंगे आपके सितारे, पढ़ें अपना भविष्यफल!

Today's horoscope: How will your stars be on the third day of Navratri, read your horoscope!

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार है और चंद्रमा का संचार मेष राशि के बाद वृषभ राशि में होगा. इस दिन चंद्रमा का योग बन रहा है जो कुछ राशियों के लिए काफी मददगार साबित होगा. पहले भाग में चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे जिसके साथ सुनफा योग बनाएंगे. वहीं, दूसरे भाग में गुरू के साथ चंद्रमा की युति से शुभ योग बनेगा. आज का राशिफल प्रत्यके राशि के लिए कैसा रहेगा, चलिए जानते हैं.

मेष: आज का दिन मिश्रित रहेगा. खर्च बढ़ेंगे और स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. कार्यस्थल पर स्थिति सही रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. मकान-वाहन खरीदने के योग बनेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ: आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है. कामकाजी जीवन बेहतर होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा. दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा. वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

मिथुन: आज आप व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे और अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है. प्रेम जीवन में परेशानियां हो सकती हैं. परिवार में शांति रहेगी और पूजा में मन लगेगा. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क: इन जातकों का दिन शानदार रहने वाला है. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और खर्चें भी बढ़ेंगे. विवाद से बचें और लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. किसी भी कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

सिंह: इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है. परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी. रुके हुए काम से लाभ होने के योग हैं. दांपत्य जीवन में समय अच्छा बितेगा. पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या: आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. घर में खुशहाली आएगी. बिजनेस में नए काम शुरू किए जा सकते हैं.

तुला: कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी लेकिन रिश्तों को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. वाणी पर कंट्रोल रकना जरूरी है. झगड़ से बचें. शारीरिक कष्ट हो सकते हैं.

वृश्चिक: आज अपने व्यवहार में संयम रखना होगा. कार्य में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यावसायिक यात्रा में सफलता और पुराने धन का भुगतान हो सकता है.

धनु: दिन अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में कुछ अनबन हो सकती है. कार्यस्थल में सफलता मिल सकती है. ऑफिस के उच्च अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है . दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.

मकर: इन जातकों का दिन अच्छा रहेगा. यात्रा सुखद रहेगी और आय में बढ़ोतरी हो सकती है. संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं. घर में खुशियां बनी रहेंगी.

कुंभ: इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता का योग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. घर में खुशी का माहौल रहेगा.

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक उन्नति के आसार हैं. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

Related Articles

close