झारखंड: देर रात हुआ भीषण हादसा, बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की गयी जान, एक की हालत नाजुक

Jharkhand: A horrific accident happened late at night, Bolero hit a bike rider, two people died, one is in critical condition

Jharkhand Accident : देर रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही जान चली गयी। ये पूरी घटना मेदिनीनगर औरंगाबाद एनएच 98 मुख्य मार्ग पर रुदवा गांव की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में दो लोगों की जान चली गयी है, जबकि एक की हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र स्थित मेदिनीनगर औरंगाबाद हाईवे पर दो वाहनों में टक्कर हो गई। बोलेरो मेदिनीनगर की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार छत्तरपुर की ओर आ रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना क्षेत्र स्थित रुदवा के बराही गांव के मुख्य मार्ग पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से पता करने की कोशिश कर रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि मृतक लेवाड़ गांव का रहने वाले हैं। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। इधर घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

close