झारखंड आयुष्मान योजना घोटाला : ED की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

Jharkhand Ayushman Yojana scam: ED takes major action, seizes Rs 20 lakh cash and important documents

Ranchi : झारखंड में ‘मुर्दों का इलाज’ कर मोटा माल कमाने के मामले में हुई ED की रेड में शाम तक 20 लाख रुपये कैश जब्त किया गया। वहीं, इंवेस्टमेंट से जुड़े कुछ दस्तावेज भी ED के हाथ लगे।

ये कैश और दस्तावेज झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PS ओम प्रकाश और अन्य सरकारी अधिकारियों के ठिकानों से जब्त किये गये हैं। बता दें कि आयुष्मान योजना घोटाला मामले में ED की कई टीमों ने आज यानी शुक्रवार को 21 ठिकानों पर रेड मारी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में रांची, बोकारो और जमशेदपुर सहित 17 ठिकानों को खंगाला गया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में दो और नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में एक-एक ठिकानों पर दबिश दी गयी।

रेड के दरम्यान झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के एडिशनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक श्रीवास्त, सीनियर कंसल्टेंट वैभव राय और सेफवे टीपीए एवं इंश्यूरेंस कंपनी के कर्मचारियों के ठिकानों का छानबीन की गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PS ओम प्रकाश रेड शुरू होने से पहले ही घर से निकल गया था, जिस चलते वलह ED के हाथ नहीं लग पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close