झारखंड : देवघर के लिए रेल यात्रियों की खुशखबरी…दो नई मेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

Jharkhand: Good news for railway passengers for Deoghar...two new MEMU special trains started operating

देवघरवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. अब देवघर-गोड्डा और देवघर-भागलपुर के बीच यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने आज  से 19 अप्रैल तक दो नई मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.

बता दें कि मेमू स्पेशल ट्रेन का मतलब है “मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट स्पेशल ट्रेन”. यह एक प्रकार की विद्युत ट्रेन है जो मुख्य लाइन पर चलती है और मध्यम दूरी के मार्गों के लिए इस्तेमाल की जाती है. “स्पेशल” का अर्थ है कि यह एक विशेष अवसर या समय के लिए शुरू की गई है, जैसे कि कोई त्यौहार या विशेष कार्यक्रम.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर –गोड्डा मेमू ट्रेन इन मार्गो से गुजरेगी

बता दें कि 03146 देवघर-गोड्डा मेमू स्पेशल देवघर से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी और 08:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी.जबकि 03145 गोड्डा-देवघर मेमू स्पेशल गोड्डा से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी और 11:00 बजे देवघर पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में मोहनपुर, हरलाटांड़, हंसडीहा और पोड़ैयाहाट स्टेशन पर रुकेगी.

देवघर- भागलपुर मेमू ट्रेन इन जगहों पर रूकेगी

03147 देवघर-भागलपुर मेमू स्पेशल देवघर से 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:50 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 03148 भागलपुर-देवघर मेमू स्पेशल भागलपुर से दिन के 3:30 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे देवघर पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मार्ग में चांदन, कटोरिया, करझौसा, बांका, मुराहरा, बाराहाट, धौनी और टिकानी स्टेशन पर रुकेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close