झारखंड : 200 रुपये के विवाद में जमशेदपुर में फायरिंग…CCTV से हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

jharkhand-firing-in-jamshedpur-over-a-dispute-of-rs-200-police-trying-to-identify-the-attackers-from-cctv

जमशेदपुर के जुगसलाई के शिव घाट में शुक्रवार को महज 200 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी और अफरा-तफरी मच गयी। घटना को अंजाम देने वाले युवकों का मकसद इलाके में डर का माहौल बनाना था।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में 12 से 15 युवक नजर आए, जो फायरिंग में शामिल थे। पुलिस अब इनकी पहचान करने और उन्हें पकड़ने में जुटी है। जुगसलाई निवासी मोहम्मद रमजान ने इस मामले में जुगसलाई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि करीब 3 महीने पहले एक युवक ने सकची में उससे बाइक की नंबर प्लेट बनवाने का काम करवाया था। उस समय 600 रुपये तय हुए थे, लेकिन युवक ने केवल 400 रुपये ही दीए। रमजान ने जब बाकी के 200 रुपये मांगे, तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए शिव घाट बुलाया। रमजान अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, लेकिन पहले से ही मौजूद युवक ने अपने 12-15 साथियों को भी बुला लिया। बात बढ़ी और अचानक फायरिंग शुरू हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पुलिस ने परसुडीह, बागबेड़ा और आदित्यपुर इलाके में छापेमारी की। फिलाहल 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही बाकी हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close