झारखंड- बड़ा हादसा : सरकारी भवन की छत हुई धाराशायी, एक बच्चे की गयी जान, तीन बच्चों की हालत गंभीर

Jharkhand- Major accident: The roof of a government building collapsed, one child died, three children are in critical condition

Jharkhand News : सरकारी भवन की छत का एक हिस्सा आज भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक बच्चे की जान चली गयी, वहीं तीन बच्चे घायल हो गये। घटना झारखंड के गोड्डा जिले की है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक गोड्डा प्रखंड के रमला गांव में ये हादसा हुआ, जहां सरकारी सभा भवन की छत गिरने से एक बच्चे की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे सरकारी सभा भवन की छत के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान भवन का छत गिर गया और बच्चे इसकी चपेट में आ गए। घायल बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को भागलपुर रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close