आतंकी बख्शे नहीं जाएंगे, कभी पूरा नहीं होगा उनका नापाक एजेंडा; पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी

Terrorists will not be spared, their nefarious agenda will never be accomplished; PM Modi said on Pahalgam attack

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.पीएम ने कहा कि जो लोग भी इस जघन्य कृत्य के पीछे हैं उनको न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उनको बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा.पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई का संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा.

पीएम मोदी ने आतंकी घटना की निंदा करते हुए उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया

गौरतलब है कि आज दोपहर पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है. दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है. आतंकियों की तलाश की जा रही है. घायलों को सेना के अस्पताल ले जाने की तैयारी है. गृहमंत्री अमित शाह अस्पताल में घायलों से मुलाकात करेंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी साथ जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेना का मूवमेंट बढ़ गया है.

बताया जाता है कि जिस जगह पर ये हमला हुआ, उसी रास्ते से अमरनाथ यात्रा के लिए पर्यटक जाते हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हमले की निंदा की है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इसे कायराना हरकत करार दिया है.

लश्कर-ए-तैयबा ने आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली
गौरतलब है कि इस हमले की जानकारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है.

मृतकों के परिजनों ने दावा किया कि आतंकियों ने नाम पूछ-पूछकर गोल मारी. जो लोग हिंदु समुदाय के थे उनको निशाना बनाया गया. सिर पर या छाती में गोली मार दी गई.

हमले में एक नवविवाहित जोड़ा भी प्रभावित हुआ है. पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने इस हमले को पाकिस्तान के आर्मी चीफ के हालिया बयान से जोड़ते हुए कहा कि इसे पाकिस्तान आर्मी का भी समर्थन हो सकता है.

Related Articles

close