माशूका के कमरे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 9 दिन बाद देने वाला था एक और कांड को अंजाम, 4 मई के पहले गर्लफ्रेंड के साथ हो गया गिरफ्तार

Mastermind arrested from lover's room: was about to commit another crime after 9 days, was arrested with girlfriend before 4 May

NEET Paper Leak: 18 महीने से जिस शातिर को पुलिस तलाश रही थी, वो आखिरकार गर्लफ्रेंड के चक्कर में धरा गया। पुलिस ने पेपरलीक कांड के मास्टरमाइंड को गर्लफ्रेंड के कमरे से गिरफ्तार किया। दरअसल नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की तलाश कई एजेंसियां कर रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 महीने से गायब चल रहे संजीव मुखिया की तलाश में देश के कई जगहों पर छापेमारी की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल गया। इस बीच पुलिस को इनपुट मिला कि वो अपने गर्लफ्रेंड के टच में है। जिसके बाद पुलिस ने पटना के दानापुर में संजीव मुखिया की गर्लफ्रेंड के कमरे से उसे गिरफ्तार किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में संजीव मुखिया ने स्वीकारा कि वो पहले पड़ोसी देश नेपाल में छुपा था। वहां से भी वो अपने गैंग के जरिये पेपर लीक में जुटा हुआ था। इस बार भी संजीव मुखिया नीट पेपर लीक की फिराक में था, लेकिन उसका मंसूबा इस बार कामयाब नहीं हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 मई की नीट की परीक्षा के 9 दिन पहले पहले ही पेपरलीक कांड के सबसे शातिर आरोपी को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि संजीव मुखिया ने 3 महीने पहले सगुना मोड़ के पास आरएन हाइट्स में एक फ्लैट किराए पर लिया था।

 

जिस मोबाइल नंबर को EOU ट्रेस कर रही थी वह मोबाइल मुखिया ने किसी और के नाम पर ले रखा था। लोकेशन सही नहीं मिल रहा था।ह्यूमन इंटेलिजेंस से लोकेशन की पुष्टि हुई। इसीलिए ऑपरेशन में चार घंटे लगे। जब यह कंफर्म हो गया कि वह आरएन हाइट्स में छिपा हुआ है तब पुलिस ने अपार्टमेंट को घेर लिया।

 

छापेमारी शुरू हुई और मुखिया प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। शनिवार को EOU की तरफ से संजीव मुखिया को 5 दिनों के लिए रिमांड पर लेने की अपील कोर्ट में की गई, जिस पर कोर्ट ने 36 घंटे की रिमांड दी है। जांच एजेंसी इस दौरान मास्टरमाइंड से हर राज उगलवाने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि कुछ चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

close