झारखंड : सीएम हेमंत ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से लगाई मोहब्बत, वीडियो शेयर कर दी दिल की बात

CM Hemant fell in love with the talent of 14-year-old Vaibhav Suryavanshi, shared a video expressing his feelings

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी 14 साल के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं.उन्होंने वैभव सूर्यवंशी द्वारा 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई 101 रन की पारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “शानदार…जबर्दस्त…जिंदाबाद वैभव.”

गौरतलब है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले महज 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के डेब्यू सीजन में तीसरे ही मुकाबले में शतक जड़ दिया. उन्होंने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बैटर बन गए हैं. 35 गेंदों पर शतक जड़कर, सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गये हैं. उन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वे, आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गये हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएल के तीसरे ही मैच में जड़ दिया सैकड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 32 दिन की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े मंच पर शतक लगाया है. बावजूद इसके कि वे अनुभवी ईशांत शर्मा, मो. सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की पेस तिकड़ी का सामना कर रहे थे.

ये वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का ही कमाल था कि गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गये 210 रन के लक्ष्य को 16वें ओवर में ही महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने महज 38 गेंदों में 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली.

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिखाई बहादुरी
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए वैभव सूर्यवंशी को सवा करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ही वह फ्रेंचाइजी है जिसने 42 साल के प्रवीण तांबे का डेब्यू कराकर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी को खिलाने की हिम्मत दिखाई थी और अब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 का हिस्सा बने.

Related Articles

close