झारखंड में रह रहे पाकिस्तानियों का क्या होगा ? डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया, केंद्र सरकार की गाईडलाइन के बाद…

What will happen to the Pakistanis living in Jharkhand? DGP Anurag Gupta said, after the guidelines of the central government...

रांची। झारखंड में रह रहे पाकिस्तानी नागरिको को देश छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश मिलने के बाद ही पुलिस ने सभी को नोटिस भेज दिया था। डीजीपी ने उम्मीद जतायी है कि सभी लोग वापस चले गये होंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित गाइडलाइन को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार हमने तमाम पाकिस्तान के नागरिकों को झारखंड में नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी के मुताबिक जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया था, वो तमाम लोग वापस चले गए होंगे। डीजीपी ने आगे बताया कि अभी 7 पाकिस्तानी नागरिकों के झारखंड में रहने की जानकारी है। ये सभी लोग लांग टर्म वीजा के साथ झारखंड में है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपी के मुताबिक जो गाइडलाइन भारत सरकार ने जारी किया है, उसका आदेश इन 7 लोगों पर लागू नहीं होता है, लिहाजा ये पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे। हालांकि झारखंड में छुपकर तो कोई पाकिस्तानी नहीं रह रहा है या फिर कोई पोसपोर्ट के साथ झारखंड आया तो नहीं है, इसे लेकर कोलकाता पासपोर्ट आफिस से संपर्क किया गया है।

Related Articles

close