झारखंड : दुमका में दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने से हड़कंप…भागलपुर वाली ट्रेन में ले जाने की बात सामने आई

Jharkhand: Panic due to disappearance of two minor girls in Dumka... It came to light that they were taken in the train going to Bhagalpur

उपराजधानी दुमका में एक निजी विद्यालय से 2 नाबालिग छात्रा छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गईं. बताया जा रहा है कि दो नाबालिग छात्राएं कक्षा छह की थी. सोमवार को छुट्टी होने के बाद दोनों गायब हो गई.

परिजनों ने लगाया ये आरोप!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं घरवालों ने स्कूल निर्माण कार्य में लगे मजदूर साहिब सिंह पर बहला फुसलाकर बाहर ले जाने का आरोप लगया है. परिवारवालों की सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नगर थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों छात्राओं की जांच में स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालती रही.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों छात्राओं को भागलपुर ट्रेन में देखा गया

प्रारभिंक जांच में पता चला कि दोनों छात्राएं विद्यालय से बाहर आईं और उसके बाद कहीं चली गई. पुलिस को रेलवे स्टेशन में लगे एक सीसीटीवी से पता चला है कि दोनों छात्राएं साहिब सिंह के साथ भागलपुर जाने वाली ट्रेने में चढ़ी , पुलिस ने युवके के मोबाइल की जांच की तो बिहार के बौंसी के बाद से उसका मोबाइल बंद था. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सोमवार को दोनों छात्राएं घर से निकली,  दोपहर की छुट्टी होने के बाद जब दोनों घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस को पता चला कि दोनों छात्राएं एक साथ बाहर निकली उसके बाद घर के रास्ते जाने के बजया अंबेडकर चौक की ओर चली गई.

पुलिस को कैसे पता चला?

पुलिस इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी को खंगाली लेकिन कुछ पता नहीं चला. हालांकि जांच के दौरान यह पता चला की दोनों को रेलवे स्टेशन पर देखा गया है. इसके बाद थाना प्रभारी स्टेशन गए और जीआरपी की मदद से स्टेशन में लगे सीसीटीवी की तलाशी ली तो दोनों दोपहर करीब 1.20 बजे भागलपुर के रास्ते पटना जाने वाली ट्रेने में चढ़ते नजर आई.

इधर परिजनों की जानकारी पर पुलिस ने साहिब सिंह के मोबाइल पर संपर्क की तो उसका मोबाइल बंद था. पुलिस जीआरपी की सहायता से दोनों छात्राओं की बरामदगी की कोशिश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close