आज होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, राज्यकर्मियों को मिलेगी बड़ी सौगात!
Hemant Cabinet meeting will be held today, state employees will get a big gift!

आज हेमंत कैबिनेट की बैठक होने वाली है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार सरकारी कर्मियों को तोहफा देने जा रही है. राज्य के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) दो प्रतिशत बढ़ाया जाएगा. यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है.
शाम में 4 बजे से होगी बैठक
ये खबर भी पढ़ें…
झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 मई 2025 (बुधवार ) की शाम चार बजे से होगी. प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद सभागार में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें डीए बढ़ोत्तरी के अलावा करीब दो दर्जन अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. कई अहम एजेंडों पर सरकार मुहर लगा सकती है.











