झारखंड में मौसम अलर्ट : रांची और गुमला समेत 14 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, जानें ताजा अपडेट!

Weather alert in Jharkhand: Rain and storm warning in 14 districts including Ranchi and Gumla, know the latest update!

रांची : झारखंड में मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। रांची, गुमला, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, दुमका, पाकुड़ और रामगढ़ जिलों में दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।

रांची, गुमला और खूंटी में तेज हवा और बारिश की चेतावनी

बीते 24 घंटों में राजधानी रांची सहित खूंटी और गुमला में दोपहर के बाद हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज आंधी-तूफान और वज्रपात से सतर्क रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 मई से मौसम लेगा नया मोड़, हो सकती है भारी बारिश

18 मई से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है, जिसका असर राज्यभर में दिखेगा। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इस दिन से लगातार बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान में आ सकती है गिरावट, जानिए कहां रहेगा कितना तापमान

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग द्वारा जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। संभावित तापमान इस प्रकार रहेगा…

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 41°C, न्यूनतम 27°C

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 42°C, न्यूनतम 27°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 40°C, न्यूनतम 26°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C

झारखंड मौसम अपडेट : गर्मी से राहत के संकेत, अगले कुछ दिन अहम

राज्य में लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्म हवाओं के बीच मौसम विभाग की यह चेतावनी राहत लेकर आई है। 18 मई से शुरू होने वाली बारिश और आंधी का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट संभव है। फिलहाल तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है।

Related Articles

close