16 मई 2025 का पंचांग: शुक्रवार को क्या है शुभ समय, राहुकाल और ग्रह स्थिति, जानिए सबकुछ

Panchang of 16 May 2025: What is the auspicious time, Rahukaal and planetary position on Friday, know everything

आज 16 मई, 2025 शुक्रवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी है. चतुर्थी तिथि 17 मई की सुबह 5.13 बजे तक है.

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : ज्येष्ठ
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  • दिन : शुक्रवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  • योग : सिद्धि
  • नक्षत्र : मूल
  • करण : बव
  • चंद्र राशि : धनु
  • सूर्य राशि : वृषभ
  • सूर्योदय : सुबह 05:58 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 07:13 बजे
  • चंद्रोदय : रात 10.39 बजे
  • चंद्रास्त : सुबह 7.51 बजे
  • राहुकाल : 10:56 से 12:35
  • यमगंड : 15:54 से 17:34
  • आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी

इस नक्षत्र में शुभ कार्य से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋति और शासक ग्रह केतु हैं. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. हालांकि, खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:56 से 12:35 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close