झारखंड: कांवरियों से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की गयी जान, तीन की हालत गंभीर, बाबाधाम जाने के दौरान हुआ हादसा

Jharkhand: Truck hits a car full of Kanwariyas, one dead, three in critical condition, accident happened while going to Babadham

Jharkhand Accident News: कांवड़ियों से भरी कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक कांवड़िया की जान चली गयी, जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना झारखंड के चांडिल की है, जहां सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत एनएच 32 पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह करीब पांच बजे की ये घटना बतायी जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एनएच 32 पितकी गांव के पास बाबाधाम जा रही एक कार व एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में कार चला रहे कांवड़िया की मौत हो गयी। वहींकार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार सवार लोगों की पहचान ओडिशा के बरगड़ जिला के बरबली थाना क्षेत्र निवासी संजय मिहिर (38) चालक मृत, घायल संजीव साहू (38), घायल रोहित मिहिर (45), राजीव महाकुड (44) घायल के रुप में की गयी है। घटना में घायल रोहित मिहिर की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कार पर सवार सभी लोग दोस्त थे, जो बाबा धाम जा रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद नीमडीह थाना, चांडिल थाना व एंबुलेंस को मामले की सूचना दी गयी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को ऑटो से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। उसके बाद एंबुलेंस से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

close