मुख्यमंत्री के समक्ष लिपिक की 2400 ग्रेड पे, वेतन व प्रोन्नति विसंगति दूर करने की उठेगी मांग

रांची । झारखंड मुफस्सिल लिपिक मोर्चा की एक बैठक मोरहाबादी मैदान में प्रदेश संयोजक विकास कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह उपस्थित हुए।

बैठक में पूरे झारखंड के लिपिक को नियुक्ति के समय से ₹2400 ग्रेड पर देने को लेकर आयोजित की गई। वर्तमान समय में लिपिक को नियुक्ति के समय 1900 रुपए देय है इसको लेकर लिपिक के बीच भारी रोष है।इनका कहना है कि दिनांक 10/07/2004 के पूर्व नियुक्त लिपिकों को 2400 ग्रेड पे प्रदान किया जाता था परंतु वर्तमान में 1900 ग्रेड पे पर ही नियुक्ति की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुफ्फसिल संवर्ग (समाहरणालय समेत) लिपिकों की योग्यता भी इंटर पास के आधार पर नियुक्ति की जाती है लेकिन समाहरणालय संवर्ग में जहां प्रोन्नति एक नियत समय पर होती है और 5400 ग्रेड पे तक प्रोन्नति पाते हैं जबकि मुफस्सिल क्षेत्र में कार्य करने वाले लिपिक को इस तरह प्रोन्नति नहीं मिलती है तथा विद्यालय में कार्यरत लिपिकों को पूरे सेवाकाल में कोई प्रोन्नति प्रदान नही किया जा रहा है ,जिसके कारण झारखंड राज्य के लिपिकों के बीच वेतन विसंगति तथा प्रोन्नति विसंगति का मामलों से लिपिकों को शोषित किया जा रहा है।

झारोटेफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा

इस अवसर पर झारखंड ऑफिसर टीचर एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सभी संवर्ग के लिपिक के लिए एक समान नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली बनाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र वार्ता करेंगे और आप सभी की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।साथ ही साथ सभी जिला को सूचित किया गया है कि झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दिनांक 8/11/2023 को अपने जिला के उपायुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन निर्धारित है तथा दिनांक 04/12/23 को रांची में मुख्यमंत्री का आवास घेराव निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड ऑफिसर्स टीचर एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लिपिक मोर्चा के बम शंकर प्रसाद सिंह अवधेश कुमार,अनुज सिंह ,सुमीत मुखर्जी,मनोज कु महतो,महेश कुमार संदीप कुमार दीपक कुमार मनोज कुमार महतो,राहुल झा,सौरव कुमार,ब्रजकिशोर, सहित झारखंड के सभी जिलों के लिपिक सम्मिलित हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close