झारखण्ड : देवघर के मीना बाजार में दूसरी बार लगी भीषण आग…30 दुकानें जलकर हुई राख

झारखण्ड : देवघर के मीना बाजार में शुक्रवार देर रात को भीषण आगजनी की घटना हो गई. आग की लपटे इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से ही नजर आ रही थी. इस आगजनी में मीना बाजार सब्जी मंडी की लगभग 25-30 दुकानें जलकर राख हो गई.

करोड़ो रुपए का हुआ नुकसान

वहीं आगजनी की खबरे फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इसके बाद रात करीब 12:00 बजे हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फिर दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए. फिलहाल, आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवघर के मीणा बाजार सब्जी मंडी में सप्ताह भर में यह दूसरी बार आग लगी है. हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

इससे पहले भी मीणा बाजार में लग चुकी है आग

गौरतलब है कि इसी महीने 14 तारीख को भी मीना बाजार में आग लगी थी, जिसमें 2 दुकान जलकर राख हो गई थी. उस समय स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि दुकान में चोरी करने के बाद असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. जिसके बाद दुकानदार संघ ने की CCTV लगाने की मांग की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, शुक्रवार देर रात एक बार फिर मीना बाजार में आग लगने की घटना सामने आयी है.

दुकानदारों ने ये लगाया आरोप!

ऐसे में स्थानीय दुकानदारों ने फिर आरोप लगाया है कि असामाजिक तत्वों ने पहले दुकानों से सामान चोरी किए, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, ऐसे में प्रशासन से स्थानीय लोगों के आरोपों को गंभीरता से लेकर मामले की उचित जांच करने की मांग की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close